मॉडल पुस्तकालय से आनंदमयी शिक्षा स्कूलों में बच्चों का कम होगा ड्रॉप आउट

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा सरकारी स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को आनंदमयी शिक्षा मिलेगी। स्टूडेंट्स खेल-खेल में ही शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। स्कूलों में नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत मॉडल पुस्तकालय का निर्माण होगा। पुस्तकालयों का उद्देश्यों शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार करना तो है ही साथ ही स्कूलों में स्टूडेंट्स डॉप आउट कम करना भी है। अब स्टूडेंट्स पुस्तकालय में चित्रकारी भी कर सकेंगे। साथ ही 1 से लेकर 12 तक के स्टूडेंट्स को मनोरंजन से लेकर देश-विदेश की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध होगी। वे अपने कोर्स के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओें की तैयारी भी कर सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए पुस्तकालय में कॉमिक्स बुक होगी। जिला कलेक्टर नमित मेहता की ओर से ये नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 875 राजकीय उच्च प्राथमिक व 700 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय बनेंगे। कुल 1575 स्कूलों में पुस्तकालय बनेंगे। जिन स्कूलों में पहले से पुस्तकालय है उन्हें रेनोवेट किया जाएगा। मेहता ने बताया कि इन स्कूलों में डीएमएफटी से करीब 40 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स का ज्ञान बढ़े और वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके इसको लेकर भी ध्यान रखा गया है। उन्हें हर विषय की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध करवाई जाएगी। महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा पुस्तकालय में महापुरुषों, समाज सुधारकों, खिलाड़ियों, क्रांतिकारियों की जीवनियां एवं बालकों के रूचि की, दैनिक जीवन से जुड़े विषयों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होगी। बच्चों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वे यहां पर चित्रकारी भी कर सकते हैं। रोचक कहानियां व पहेलियों की उपलब्ध होगी। साथ ही कई भाषाओं की पुस्तकें मिलेगी। पुस्तकालयों के बेहतर संचालन के लिए मॉनिटरिंग को लेकर भी कवायद की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *