संत खेतारामजी के भतीजे हड़मानसिंह को श्रद्धांजलि दी

पाली | राजपुरोहित समाज के कुल गुरु संत श्री खेतेश्वर के पुश्तैनी गांव सराणा में उनके भ्राता हुकमाजी के पुत्र 95 वर्षीय हनुमान सिंह उदेश का 2 जनवरी को निधन हो गया। बालोतरा जिले सहित बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर जिलों में बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। पैतृक गांव सराणा जाकर राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में दर्जनों समाजजनों ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जबरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि हनुमान सिंह का जीवन उच्च आदर्शों और संत कर्म योगी के रूप में था। उन्होंने जीवन पर्यंत सर्व हारा समाज हित में सैकड़ों जनहित के कार्य किए। इस अवसर पर जगत सिंह राठौड़, लाल कंवर राजपुरोहित, लहर कंवर राठौड़, गुलाबसिंह नाडोल पाली, कानसिंह देचू फलोदी, दशरथसिंह जोधपुर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *