कोटा में शराब ठेके के बाहर युवक से मारपीट:पाइप और सरिए से किया वार, थाप्पड़ मारे; रुपए छीनकर भागे हमलावर

कोटा में शराब ठेके के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। दो-तीन बदमाशों ने युवक से मारपीट कर रुपए छीन लिए। मारपीट 30 नवंबर की शाम की है, जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। मामला कुन्हाड़ी थाना इलाके का है। कुन्हाड़ी थाना डीओ (ASI) लटूर लाल ने बताया कि फरियादी ने शिकायत दी है, जिसमें बताया कि युवक ने 500 रुपए मांगे थे। रुपए नहीं देने पर मारपीट की। रुपए नहीं देने पर मारपीट की
मारपीट में युवक जीतू राव (26) के हाथ और पीठ में चोट लगी है। युवक को एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। ममेरे भाई रविंद्र ने बताया कि जीतू राव आरसीसी (शटरिंग) का काम करता है। 30 नवंबर की शाम 5 बजे काम खत्म करके अपने दो तीन दोस्तों के साथ लौट रहा था। रास्ते मे दो खम्भों के यहां स्थित शराब ठेके पर शराब पीने बैठ गया। उसने जेब से कुछ रुपए निकाले। उसी दौरान वहां मौजूद दो-तीन युवकों की नजर पड़ गई। उन युवकों ने जीतू को थप्पड़ मारे ओर रुपए छीनने की कोशिश की। जैसे-तैसे जीतू युवकों के चंगुल से छूट कर भागा। करीब 300 मीटर तक युवकों ने जीतू का पीछा किया। जीतू के पीछे से सरिए से वार कर दिया। जीतू के पास रखे करीब 4800 रुपए लेकर भाग गए। मारपीट की घटना शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। एक दिसंबर को कुन्हाड़ी थाने में शिकायत दी है। जीतू के हाथ और पीठ में चोट लगी है। डॉक्टर ने हाथ के ऑपरेशन की बोला है। फिलहाल जीतू एमबीएस के हड्डी वार्ड में भर्ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *