नवविवाहिता 90% से ज्यादा झुलसी, जबलपुर रेफर:कुछ दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ, एक दिन पहले ही इलाज के बाद लौटी थी घर

सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के इचौल में एक नवविवाहिता 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल मैहर से जबलपुर रेफर किया गया है। पीड़िता एक दिन पहले ही इलाज के बाद घर लौटी थी, उसने कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस के अनुसार, शिवानी बंशकार (21) को 1 दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। घर पहुंचने के लगभग तीन घंटे बाद, दोपहर 4 बजे वह अज्ञात कारणों से आग की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्यों ने आग बुझाई और उसे तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मैहर ले गए। पानी में सिंदूर घोलकर पी लिया था
शिवानी का विवाह मई 2025 में इचौल निवासी गुलशन बंशकार से हुआ था। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायके चली गई थी और अक्टूबर में दोबारा ससुराल लौटी। 30 नवंबर की शाम को किसी बात पर नाराज होकर उसने पानी में सिंदूर घोलकर पी लिया था। पति और परिजनों ने उसे तत्काल मैहर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ था। नवविवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल जबलपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में शिवानी के मायके पक्ष को भी सूचित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *