बिजनौर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कंटेनर ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर 30 मीटर तक घसीटते हुए पिकअप में जा भिड़ी। हादसे में पिकअप चालक समेत बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। कंटेनर बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे पर दूसरी साइड चला गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। हाईवे पर तीनों के लाशें 30 मीटर तक बिखरी पड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सुबह 7 बजे शेरकोट के मुबारकपुर कुंडे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शी सचिन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हादसा हुआ। कंटेनर धामपुर से कासिमपुर की तरफ जा रही थी। कंटेनर बहुत स्पीड में थी। कंटेनर ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर उसे घसीटते हुए पीछे आ रही पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप में लकड़ी लदी थी। बाइक सवार दोनों युवक रंजीत और लाला, लखीमपुर खीरी के गांव बिछवी के रहने वाले थे। वहीं पिकअप चालक फिरोज, उत्तराखंड का रहने वाला था। जो की पिकअप में लकड़ी लादकर कासिमपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिछले एक महीने में इस हाईवे पर अब तक 10-12 लोगों की जान जा चुकी है। हादसे की तस्वीरें देखिए…
खबर लगातार अपडेट हो रही है…


