चेन्नई में मंगलवार सुबह ब्लू लाइन की एक मेट्रो ट्रेन अचानक तकनीकी खराबी के चलते दो स्टेशन के बीच में ही रुक गई। यह घटना सेंट्रल मेट्रो और हाई कोर्ट स्टेशन के बीच हुई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में अचानक बिजली चली गई और कोच में अंधेरे में फंस गए। घटना के करीब 10 मिनट बाद मेट्रो अधिकारियों ने घोषणा कर यात्रियों से कहा कि वे पैदल चलकर नजदीकी हाई कोर्ट स्टेशन तक जाएं, यह दूरी लगभग 500 मीटर है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोग रेलिंग पकड़कर सुरंग में पैदल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की 2 तस्वीरें… सेवाएं अब पूरी तरह सामान्य चेन्नई मेट्रो रेल ने बताया कि ब्लू लाइन (विम्को नगर डिपो से एयरपोर्ट तक) में यह रुकावट पावर आउटेज या तकनीकी गड़बड़ी के कारण हो सकती है। हालांकि, कुछ देर बाद सेवाएं सामान्य कर दी गईं। मेट्रो प्रशासन ने X पर लिखा- ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर ट्रेन सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं। असुविधा के लिए खेद है। ये खबर भी पढ़ें…. सुप्रीम कोर्ट केरल सरकार की SIR के खिलाफ याचिकाएं सुनेगा:बंगाल के 2208 बूथ पर 100% फॉर्म वापस, दावा- ऐसा संभव ही नहीं, CEO ने रिपोर्ट मांगी सुप्रीम कोर्ट आज केरल में SIR की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की याचिका पर सुनवाई करेगा। केरल सरकार की याचिकाओं में राज्य में लोकल बॉडी चुनावों के कारण SIR की प्रक्रिया को टालने की मांग की गई है। इससे पहले, 26 नवंबर को, कोर्ट ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में SIR एक्सरसाइज को चुनौती देने वाली पॉलिटिकल लीडर्स, एक्टिविस्ट्स और NGO की तरफ से दायर कई पिटीशन पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा था। पूरी खबर पढ़ें……


