252 ठिकानों पर दबिश, 65 आरोपी गिरफ्तार:डीडवाना पुलिस ने 56 वारंटियों सहित वांटेड अपराधी पकड़े

डीडवाना-कुचामन जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने दो दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी वृत्ताधिकारियों की निगरानी में यह विशेष अभियान संचालित किया गया, जिसके शानदार और प्रभावी परिणाम सामने आए हैं। अभियान के लिए 50 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनमें 215 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। इन टीमों ने जिले के 252 स्थानों पर दबिश दी और वांछित अपराधियों को पकड़ा।‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई कार्रवाई में 65 आरोपियों को धारा 126 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। कई अधिनियमों में कार्रवाई 56 वारंटियों सहित फरार आरोपी पकड़े पुलिस ने अभियान के दौरान 56 स्थायी वारंटियों, पीओ और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वारंट निस्तारित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *