कोटपूतली में ओस गिरने से फसलों को फायदा:तापमान में कमी से किसान खुश, रबी की पैदावार बढ़ेगी

कोटपूतली में लगातार बढ़ रही सर्दी और सुबह के समय गिर रही ओस से किसानों को फायदा मिल रहा है। तापमान में आई कमी से रबी की फसलों की बढ़वार में तेजी आई है, जिससे किसानों में खुशी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत में तापमान में कमी और ओस का गिरना रबी की फसलों के लिए अमृत समान है। इससे गेहूं, सरसों और चना जैसी प्रमुख फसलों को विशेष लाभ होगा। खेतों में फसलें तेजी से अंकुरित और विकसित हो रही हैं। नवंबर माह में अधिक तापमान के कारण फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही थी। खेतों की नमी कम होने से फसलों को बार-बार पानी देना पड़ रहा था। लेकिन, पिछले दो दिनों से सुबह हल्का कोहरा छाने और ओस गिरने से यह समस्या दूर हो गई है। मान्यवली के किसान रामनिवास और गिरधारी यादव ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव से गेहूं, सरसों और चना की फसलों को काफी फायदा होगा। नवंबर के अंत तक तापमान में तेजी से किसान मायूस थे, लेकिन अब तेज सर्दी पड़ने से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *