पन्ना में बाइक फिसलने से किसान गंभीर घायल:जिला अस्पताल रेफर, रिश्तेदारी से निमंत्रण कर लौटते समय हुआ हादसा

पन्ना जिले में ठंड के कारण एक सड़क हादसा हुआ। निमंत्रण से लौट रहे 30 वर्षीय किसान बाल कृष्ण की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 दिसंबर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुखरा निवासी बाल कृष्ण (30 वर्ष) ने बताया कि वह 1 दिसंबर की देर रात जनकपुर में रिश्तेदारी से निमंत्रण कर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अत्यधिक ठंड थी, जिससे उन्हें कंपकंपी महसूस होने लगी। रक्सेहा के पास अचानक तेज ठंड के कारण उनका हाथ बाइक से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुधीर सिंह चौहान ने बताया कि किसान की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *