जीएसटी ने 2 ज्वेलरी शोरूम से 52.28 लाख जमा कराए:सतना में 4 दिन चली जांच, कुल 92.28 लाख की वसूली

सतना में स्टेट जीएसटी के एंटी-इवेजन ब्यूरो (एईबी) द्वारा दो ज्वेलरी शोरूम में चल रही जांच सोमवार को चौथे दिन पूरी हो गई। एईबी ने इन दोनों शोरूम संचालकों से टैक्स और पेनल्टी सहित 52.28 लाख रुपये जमा कराए हैं। इससे पहले, आनंद आदित्य ज्वेलरी शोरूम में रविवार को ही जांच पूरी हो गई थी, जहां से 40 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई थी। इस प्रकार, तीनों ज्वेलरी शोरूम से जीएसटी और पेनल्टी के रूप में कुल 92.28 लाख रुपये की वसूली की गई है। चार दिन चली जांच
एईबी की टीम ने शुक्रवार को शहर के हनुमान चौक और फूलचंद चौक स्थित कान्हा ज्वेलर्स, न्यू कान्हा ज्वेलर्स और आनंद आदित्य ज्वेलर्स शोरूम में दबिश दी थी। कान्हा ज्वेलर्स से 33.61 लाख रुपये और न्यू कान्हा ज्वेलर्स से 18.67 लाख रुपये जमा कराए गए। कान्हा ज्वेलर्स और न्यू कान्हा ज्वेलर्स की जांच असिस्टेंट कमिश्नर अभिनव त्रिपाठी और दिलीप सिंह की टीम ने की। जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच पड़ताल कार्यालय में की जाएगी, जिसके बाद टैक्स की राशि और बढ़ सकती है। टैक्स चोरी के मामले में हुई जांच
सूत्रों के अनुसार, कान्हा ज्वेलर्स और न्यू कान्हा ज्वेलर्स के यहां से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वे सालाना 6 से 7 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाते थे, लेकिन मासिक टैक्स के रूप में केवल 15 से 20 हजार रुपये ही जमा करते थे। टैक्स की अधिकांश राशि का सेटलमेंट इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए किया जाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *