बिलासपुर निगम के टैक्स का 15 लाख लेकर भागा कर्मचारी:ऑडिट टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, मामला सामने आने के बाद सभी जोन में होगी जांच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। तिफरा जोन-2 में 15 लाख 62 हजार 654 रुपए की वित्तीय गड़बड़ी उजागर हुई है। टैक्स की यह राशि निगम के अकाउंट में जमा कराने के बजाय कर्मचारी उसे लेकर भाग गया। निगम की ऑडिट टीम ने वित्तीय गबन को पकड़ा है। गबन का मामला सामने आते ही कमिश्नर ने सभी 8 जोन में ऑडिट कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। वसूली पर जांच शुरू दरअसल, निगम की ऑडिट टीम ने तिफरा जोन-2 में जांच की, तब पता चला कि 15 लाख 62 हजार 654 रुपए का कोई हिसाब नहीं है। इस मामले की जांच के बाद ऑडिट टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें स्पष्ट है कि साल 2022-23 से 2024-25 के बीच वसूला गया टैक्स पूरी तरह निगम के खाते में जमा नहीं हुआ। मामला खुलते ही अब निगम ने सभी आठों जोन में वसूली पर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में साफ है कि 2022-23 से 2024-25 के बीच वसूला गया। पहले स्पाइरो कंपनी ने लगाया लाखों का चूना, अब प्लेसमेंट कर्मचारी ने उड़ाए पैसे नगर निगम की टैक्स व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पहले स्पायरो कंपनी की गड़बड़ी ने निगम को नुकसान पहुंचाया और अब निगम कर्मचारियों की ही अनियमितता सामने आ गई है। तिफरा जोन-02 में ऑडिट टीम ने 15 लाख 62 हजार 654 रुपए का सीधा वित्तीय गबन पकड़ा है। एक जोन में टैक्स में अनियमितता सामने आने के बाद राशि पूरी तरह निगम के खाते में जमा नहीं हुआ। कमिश्नर अमित कुमार ने सभी आठों जोन में वसूली पर सर्च कर जांच शुरू दी है। ARI ने बरती लापरवाही, प्लेसमेंट स्टाफ पैसे लेकर हुआ गायब जोन-02 में वसूली की जिम्मेदारी एआरआई रामनारायण देवांगन की है। लेकिन, उन्होंने वसूली का काम प्लेसमेंट कर्मचारी आशीष कौशिक को दे दिया। इधर, मामले में जांच शुरू होते ही आशीष पुलिस की नजरों में फरार हो गया है। इस अनियमितता को निगम की बड़ी चूक मानी जा रही है। चर्चा है कि टैक्स जैसे महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी प्लेसमेंट स्टाफ को दे दी गई। ऑडिट में रसीद बुक, कैशबुक, बैंक प्रविष्टियों और संग्रहण पंजी के मिलान में कई गंभीर विसंगतियां मिलीं। कई मामलों में वसूली दर्ज है, लेकिन राशि बैंक में जमा नहीं कर सीधे गबन कर लिया गया है। स्पायरो की तरह गड़बड़ी, अब आठ जोन में होगी जांच तिफरा में गड़बड़ी सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने सभी आठ जोन की वसूली की जांच के आदेश दे दिए हैं। रिकॉर्ड में पहले भी छेड़छाड़ मिल चुकी है। स्पायरो के समय कहीं डिमांड घटाई गई, कहीं बढ़ाई गई और लाखों रुपए निगम तक नहीं पहुंचे थे। अब जब निगम के कर्मचारी ही वही खेल करते पकड़े जा रहे हैं, तो प्रशासन को जांच के बाद बड़ी अनियमितता उजागर होने की आशंका है। अधिकारियों का कहना है तिफरा तो शुरुआत है, बाकी जोन में भी भारी गड़बड़ी की संभावना है। कमिश्नर बोले- सभी जोन में टैक्स वसूली की होगी जांच नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार का कहना है कि तिफरा जोन में टैक्स वसूली में गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही निगम के सभी जोन में ऑडिट कराई जा रही है। इसमें जांच के अलग-अलग बिंदू तय किए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *