सारंगढ़ में ठग शिवा साहू की मां समेत दो गिरफ्तार:मां के हस्ताक्षर से होता था लेनदेन; पैसे दोगुना का लालच देकर करोड़ों ठगे थे

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में सरसीवां पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा साहू की मां चंद्रकला साहू और सहयोगी धर्मेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है मां के हस्ताक्षर से ही पैसों के लेनदेन होते थे। शिवा साहू पर 8 महीने में रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में सरसीवां पुलिस पहले ही शिवा साहू सहित 13 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ, इस धोखाधड़ी मामले में अब तक कुल 15 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सभी संपत्तियों की कुर्की का आदेश पुलिस के अनुसार, शिवा साहू ‘द जनरी ग्रुप’ के नाम पर लोगों को आठ महीने में निवेश की गई रकम को ढाई गुना करने का लालच देता था। इसी तरह उसने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जांच के दौरान सरसीवां पुलिस ने शिवा साहू के पास से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, महंगी लग्जरी गाड़ियां, जमीन के दस्तावेज, नकद राशि और कई बैंक खातों को जब्त किया है। न्यायालय ने इन सभी संपत्तियों की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया है। आरोपी के ऑफिस में काम करने वाला भी पकड़ाया थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि चंद्रकला साहू भी इस ठगी मामले में आरोपी हैं। उनके नाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त और बैंक खातों में लेनदेन हुए हैं। उन्हीं के हस्ताक्षर से लेनदेन होते थे। धर्मेश साहू शिवा साहू के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था और लोगों से पैसे जमा करने पर रसीद पर हस्ताक्षर करता था। पुलिस के अनुसार, ये सभी मिलकर इस बड़े धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *