जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। नाले में गिरते बस बाल बाल बच गई। जिससे एक बड़ा हादसे होने से टल गया। बताया जा रहा है ब्रेक फैल होने की वजह से हादसा हुआ था। घटना के समय बस में दर्जनों स्कूली बच्चे सवार थे। हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित है। बस पत्थलगांव के सरस्वती शिशु मंदिर की थी। मुड़ागांव के पास हादसा हुआ। लैलूंगा थाना क्षेत्र का मामला है। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि बस में 12-13 बच्चे सवार थे। बस का ब्रेक फैल हो गया था और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।


