कांगड़ा में कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत:2 घायल; मरने वालों में एक एयरफोर्स सार्जेंट, दूसरे की अगले महीने शादी थी

हिमाचल प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग में सोमवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को बैजनाथ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार, बीती रात लगभग 12 बजे पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नवीन (36) निवासी मालनु भवारना और राजीव ठाकुर (31) निवासी सलोहा नैना देवी की मौत हो गई, जबकि घायल अक्षय (27) निवासी ऐहजू मंडी और मोहित (29) निवासी घाड पंचरुखी के रहने वाले हैं। एक मृतक एयरफोर्स सार्जेंट था मृतक नवीन चंद एयरफोर्स में बतौर सार्जेंट सेवारत्त था और वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। दूसरे मृतक राजीव की अगले महीने शादी तय थी l इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। घायल अक्षय कुमार ने हादसे की सूचना बीड पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के शवों का कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम वहीं मृतक युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव उनके परिजनों को सौंपे जाएगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी बैजनाथ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को बीड़ बिलिंग मार्ग पर कार दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस थाने से एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *