पौष संक्रांति पर होगा दान:सहारनपुर से 250 टन गुड़ से लदे 10 ट्रक पुष्कर पहुंचे, 500 गोशालाओं में बांटेंगे

पौष संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में अजमेर संभाग की 500 से अधिक गो शालाओं में गायों के लिए गुड़ का दान किया जाएगा। गुड़ यूपी के सहारनपुर से पुष्कर के गुरुद्वारे में पहुंच रहा है। अब तक 10 ट्रकों से 250 टन यानी 2.50 लाख किलो से अधिक गुड़ पुष्कर पहुंच गया है तथा अभी और गुड़ के ट्रक आने बाकी हैं। यूपी से पुष्कर पहुंच रहे 40-40 किलो के गुड़ के कट्टों को गुरुद्वारा के बड़े में रखा गया। संक्रांति पुष्कर के गुरुद्वारे से ही सभी गो शाला संचालकों को गुड़ वितरण किया जाएगा। गुड़ वितरण के लिए पंजाब के मोगा जिलांतर्गत ग्राम बधनी कलां के बाबा प्रदीप सिंह करीब 100 सदस्यीय सेवादारों के साथ 8 दिसंबर को पुष्कर पहुंचेंगे। 9 से 14 दिसंबर तक सेवादार गुड़ वितरण की तैयारी करेंगे तथा सभी गो शालाओं की सूची तैयार कर संचालकों को सूचना देंगे। 15 दिसंबर को बाबा प्रदीप सिंह के नेतृत्व में गो शाला संचालकों को गो वंश की संख्या के आधार पर आवश्यकतानुसार गुड़ वितरण किया जाएगा। गुड लेने के लिए गो शाला संचालकों को अपने वाहन लेकर आना होगा। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब में 12 संक्रांति मनाई जाती है। इसमें मुख्य है पौष संक्रांति। पौष संक्रांति इस बार 15 दिसंबर को है। माना जाता है कि इसी दिन से सर्दी का मौसम शुरु हो जाता है। ठंड से बचाव के लिए गायों को गुड़ खिलाया जाता है। इसके चलते पंजाब से बाबा प्रदीप सिंह की ओर से प्रतिवर्ष अजमेर संभाग की सभी गो शालाओं को पुष्कर गुरुद्वारे से गुड़ वितरण किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *