उर्वरक कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया कंट्रोल रूम:कृषि विभाग ने रबी सीजन में किसानों की सुविधा के लिए उठाया कदम

डीडवाना में रबी सीजन 2025-26 के दौरान किसानों को यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। संयुक्त निदेशक कृषि हरिओम सिंह राणा ने बताया कि कृषि अधिकारी रमेश बेनीवाल को इस कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि राजू राम सह-प्रभारी होंगे। किसान उर्वरक आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित होगा। प्रभारी रमेश बेनीवाल से 9529274229 पर और सह-प्रभारी राजू राम से 8441016597 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि विभाग उर्वरकों की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रख रहा है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *