सर्दी में जहां हार्ट अटैक के केस बढ़े हैं, वहीं पुरुषों में अधिक केस सामने आए हैं। इसमें भी युवाओं में हार्ट केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका खुलासा एसएमएस के कार्डियक विभाग द्वारा 1 जनवरी 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सीटी एंजियोग्राफी रिपोर्ट में हुआ है। इसमें 16% लोगों की आर्टरी में ब्लॉकेज का लेवल 60% तक या उससे अधिक होना सामने आया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि कलेक्ट रिपोर्ट के अनुसार 1901 लोगों की जांच की गई। इसमें 37% की आर्टरी में 25 से 50% तक का ब्लॉकेज था। साथ ही 17% पेशेंट में 50% से अधिक ब्लॉकेज था। पहले नहीं दिखते लक्षण 40 से 50 साल की उम्र में कई मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिनमें कोई लक्षण पहले नहीं आता, लेकिन जब जांच की जाती है तो 90% तक ब्लॉक सामने आता है। 28% मरीजों की सिंगल ऑर्टरी में ब्लॉकेज 45 साल से कम एज ग्रुप के लोगों में 28% ऐसे महिला-पुरुष मिले हैं, जिनकी सिंगल ऑर्टरी में 25 से लेकर 50% तक का ब्लॉकेज था। 45 से 60 साल की एज ग्रुप की 38% महिलाओं में और 42% पुरुषों में 50% तक का ब्लॉकेज सामने आया। एक्सपर्ट के मुताबिक 40 की उम्र से पहले कार्डियक की परेशानी का बड़ा कारण स्ट्रेस है। 60% में एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम; अस्पताल आने वाले 60% मरीज में एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम सामने आ रहा है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जीएल शर्मा बताते हैं कि 30 से 45 साल की उम्र के 15% लोगों में ब्लॉकेज मिल रहा है।


