एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क 200 रुपए तक बढ़ाया

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (सीयूईटी) पोस्ट ग्रेजुएशन के एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार एक फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। दो फरवरी तक आवेदन शुल्क जमा करवाया जा सकेगा। पांच फरवरी तक स्टूडेंट्स को करेक्शन का मौका दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 13 मार्च से लेकर 31 मार्च तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। उधर, इस साल प्रत्येक कैटेगरी में 200 रुपए की शुल्क वृद्धि की गई है। सामान्य वर्ग में दो पेपर कॉम्बिनेशन की परीक्षा देने वाले को 12 सौ की जगह 1400 रुपए देने होंगे। अतिरिक्त विषय लेने पर स्टूडेंट्स को 5सौ के स्थान पर 700 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इस साल भारत में परीक्षा शहर कम करके 285 कर दिए हैं, जबकि विदेशों में सेंटर्स की संख्या बढ़ाई गई है। परीक्षा की समय सीमा भी कम कर दी है। पहले दो घंटे का एग्जाम होता था, जिसका समय अब 1:45 घंटे कर दिया है। नए एग्जाम पैटर्न के मुताबिक इस साल 1:30 घंटे का पेपर होगा। उसमें छात्रों को 75 सवाल हल करने होंगे। सही उत्तर पर छात्रों को चार नंबर दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान इस साल भी रखा गया है। सामान्य पेपर हिंदी या इंग्लिश में आयोजित किया जाएगा। फॉर्म फिलिंग के समय सामान्य पेपर की भाषा की जानकारी भरनी होगी। 2 वर्गों में 105 मिनट की होगी परीक्षा : सीयूईटी पीजी परीक्षा में दो वर्ग होंगे। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। ए वर्ग में जनरल लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और मैथमेटिकल एप्टीट्यूट के प्रश्न होंगे। वर्ग बी में सब्जेक्ट विशेष के प्रश्न होंगे, अर्थात इसमें जिस कोर्स या प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट ने अप्लाई किया है उसके पेपर होंगे। सीयूईटी पीजी में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 75 होगी। तीन चक्र में होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक चक्र एक घंटा तीस मिनट का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी। पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। परीक्षा का कुल समय 105 मिनट होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 2 जनवरी 2025, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख-2 फरवरी, आवेदन फॉर्म में 3 से 5 फरवरी तक सुधार किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले और परीक्षा की तिथि 13 मार्च से 31 मार्च 2025 तक होगी। आवेदन के लिए स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG का प्रयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *