उदयपुर | नगर निगम की टीम शनिवार को ओल्ड सिटी में सीवर लाइन में रिसाव की जांच करने पहुंची। एसई मुकेश पुजारी के साथ टीम ने ब्रह्मपोल के पास दो मेन होल देखे। झील विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने बताया कि एक मेन होल से तालाब का पानी व्यर्थ जा रहा है। इसे बंद करना तय हुआ। एक मेन होल में सिवर व पानी जा रहा था। इसमें बचे घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़ने का निर्णय किया गया है।


