सवाई माधोपुर नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, कार्यवाहक सभापति सुनील तिलकर, उप सभापति अली मोहम्मद, आयुक्त देवेन्द्र कुमार जिंदल सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान आयुक्त देवेन्द्र कुमार जिंदल की ओर से बोर्ड के सामने चर्चा के लिए दस बिंदु रखें गए। इन बिंदुओं पर हुई चर्चा बोर्ड में सवाई माधोपुर में आने वाले पर्यटकों से लिये जाने वाले कर का फिर से निर्धारण करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह नगर परिषद कार्यालय और आवासीय क्वार्टरों का पुनर्निर्माण पर चर्चा और अनुमोदन, शहर के सौन्दर्यीकरण, नगर निगम जयपुर की तर्ज पर कॉन्ट्रैक्टर या संस्था के द्वारा विज्ञापन शुल्क निर्धारण, संग्रहण, नगरीय विकास कर संग्रहण, निर्धारण पर चर्चा की गई।नगर परिषद कार्यालय उपयोग के लिए फोटो स्टेट मशीन खरीदने पर चर्चा, नगर परिषद कार्यालय उपयोग के लिए फर्नीचर खरीदने पर चर्चा, मृत पशुओं के निस्तारण के लिए कारकस प्लांट की स्थापना पर चर्चा, बंदर कुत्ते पकड़ने एवं निराश्रित पशुओं को पकड़ने, उपचारित करने सहित आवश्यक कायन हाउस के निर्माण पर चर्चा, सभी वार्डों में दस दस लाख रुपए के विकास कार्यों देने पर चर्चा की गई। इन सभी बिंदुओं को बोर्ड ने चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। पुराने शहर की सब्जी मंडी को मिली जमीन बैठक के दौरान पुराने शहर की नेहरू पार्क की जमीन पर संचालित सब्जी मंडी का मुद्दा छाया। जिसपर सभी पार्षदों ने पुरानी निजामत की जमीन पर सब्जी मंडी संचालित करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एकल खिड़की जनसेवा केंद्र का शुभारंभ किया।


