महिला अनुसंधान सेल पाली की ओर से मंगलवार को शहर के रामासिया के पास स्थित केन्द्रीय स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला अनुसंधान सैल के प्रभारी एएसपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने स्टूडेंट को गुड टच, बेड टच के बारे में बताया। इसके साथ ही साइबर क्राइम, यातायात नियम, पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी कि कैसे वे मुसीबत में होने पर एक कॉल कर पुलिस की मदद ले सकते हैं। इस दौरान एएसपी ने बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। जिनका उन्होंने आंसर भी दिया। कई स्टूडेंट को सही आंसर देने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कालिका पेट्रोलिंग टीन की राधा विश्नोई, संगीता कुमारी, विनोद कंवर, भंवरी, इमरती और स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।


