भरतपुर में रसद विभाग की टीम को देख भागा व्यापारी:32 सिलेंडर जब्त किए; अवैध रूप से गैस भरने वालों के खिलाफ करवाई

भरतपुर के रूपवास में रसद विभाग ने अवैध रूप से घरेलू सिलेंडर बेचने और अवैध रूप से गैस भरने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। रसद विभाग ने टीम ने 3 दुकानों से 28 सिलेंडर जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी दुकान छोड़कर ही भाग गया। कई दिनों से रसद विभाग को अवैध सिलेंडर व्यापार की शिकायत मिल रहीं थी। रसद विभाग की कार्रवाई रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे पास कुछ शिकायतें मिल रही थी। रूपवास कस्बे में बस स्टैंड के पास कुछ व्यापारी दुकानों में सिलेंडर इकट्ठे कर अवैध रूप से सिलेंडर बेचने के व्यापार कर रहे हैं। जिसके बाद रसद विभाग की पूरी टीम आज कार्रवाई के लिए रूपवास कस्बे में पहुंची। 32 घरेलू सिलेंडर किए गए जब्त कार्रवाई के दौरान सिंघल इंटरप्राइजेज दुकान से 12 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक दुकान छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। दुकान से सिलेंडर तोलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया है। इसी के पास सतीश किराना स्टोर से 19 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। अशोक एंटरप्राइजेज से 1 घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया है। सभी सिलेंडर को इंडियन गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों व्यापारी अवैध रूप से एक गैस भरते थे सिलेंडर बेचते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *