करौली जिले में कांग्रेस संगठन ने ओबीसी प्रकोष्ठ और एससी विभाग में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस पार्टी ने करौली नगर परिषद के उपसभापति सुनील सैनी को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चयन पर बधाई दी है। इसी तरह, पूर्व पार्षद प्रभाव चौधरी को कांग्रेस एससी विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन दोनों नियुक्तियों पर कांग्रेस नेताओं मजीद खान, उदय सिंह जाटव, राम गिलास जाटव, मंगतू प्रजापत, विकास जाटव, सुनील सैनी और संदीप डागर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


