ओरछा में तीन गांव में एसआईआर का काम 100% पूरा:सुपरवाइजर अनूप जैन और बीएलओ टीम हुए सम्मानित

निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील में निर्वाचन संबंधी एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) का कार्य तीन गांवो मे शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। बनगाय खास, मजरा बनगांव और मडोर पश्चिमी क्षेत्र की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। निर्वाचन कार्यों में अक्सर देरी की शिकायतों के बीच, ओरछा तहसील के सुपरवाइजर और बीएलओ की टीम ने एक मिसाल कायम की है। इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए, तहसीलदार सुनील बाल्मीकि ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में सुपरवाइजर अनूप जैन के साथ-साथ बनगाय खास के बीएलओ राजेंद्र कुमार वर्मा, मजरा बनगांव के बीएलओ मेघराज लोधी और मडोर पश्चिमी के बीएलओ रजत कुमार प्रजापति को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। तहसीलदार सुनील बाल्मीकि ने इस अवसर पर कहा कि टीमवर्क, निष्ठा और सटीकता किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया की रीढ़ होती है। टीम ने एसआईआर अभियान के दौरान घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच, सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का कठिन कार्य किया। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और गांवों की दूरी के बावजूद, टीम ने त्वरित और सटीक कार्य किया। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने भी बताया कि तहसीलदार और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के कारण ही यह कार्य समय से पहले पूरा हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *