गुमला में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारा, मौत:खाना विवाद में सिर पर वार कर ली जान, दंपती का है ढाई साल का एक बच्चा

गुमला जिले के टोटो थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टोटो नवाटोली गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने खाना खाने को लेकर हुए विवाद में अपनी 39 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की बहन सुशीला उरांव ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोटो नवाटोली निवासी सरोज उरांव (39) अपने पति संदीप उरांव की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण मंगलवार सुबह उन्हें लोरो गांव में एक वैद्य के पास इलाज के लिए ले गई थीं। सरोज पति को कुछ दूर से पकड़कर घर वापस लाईं इलाज के बाद घर लौटने पर सरोज खाना परोस रही थीं, तभी संदीप वहां से भागने लगा। सरोज उन्हें कुछ दूर से पकड़कर घर वापस लाईं। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में संदीप ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सरोज के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने संदीप उरांव को पकड़कर रखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ, गुमला थानेदार सुरेंद्र करमाली और टोटो थाना प्रभारी उदेश्वर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। सरोज उरांव ने आरोपी से की थी दूसरी शादी आरोपी संदीप उरांव को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। मृतका सरोज उरांव की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी शिवपुर डुमरला में हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी है जो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है। पहले पति की मृत्यु के बाद, सरोज ने लगभग चार साल पहले संदीप उरांव से दूसरी शादी की थी। दंपती का ढाई साल का एक बेटा भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *