भास्कर न्यूज | जालंधर निगम की 26 पार्किंग साइटें पिछले तीन साल से खाली हैं। अब निगम ने पार्किंग साइट और कंपनी बाग की दो दुकानों की ई-अॉक्शन निकाली है। तहबजारी सुपरिंटेंडेंट अश्विनी गिल ने बताया कि17 जनवरी को ई-ऑक्शन खोली जाएगी। हालांकि दिसंबर में भी ई-अॉक्शन निकाली गई थी, लेकिन टेक्निकल कमी होने के चलते ये नहीं हो पाई। वहीं पार्किंग साइटों के लिए भी करीब चार-पांच बार ई-ऑक्शन निकाली गई, लेकिन कुप्रबंधन के चलते पार्किंग खाली ही रहीं। निगम ने पार्किंग के रेट में भी बदलाव किए हैं। सिटी में तीन साल से पार्किंग साइट खाली होने की वजह से निगम को रेवेन्यू लॉस हो रहा है। साल 2023 में इन पार्किंग साइटों पर वाहनों की पर्ची काटने के लिए मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें शुरुआत में ट्रायल के लिए फ्री पर्ची काटी गईं। लेकिन इसके बाद योजना शुरू ही नहीं हो सकी। वहीं मकसूदां में बिना मंजूरी के पार्किंग चल रही है। .नगर निगम दफ्तर के बाहर .एमबीडी मॉल के सामने .रेडिसन होटल के नजदीक .बीएमसी चौक एपेक्स टॉवर के नजदीक .बस स्टैंड सरकारी स्कूल मॉडल टाउन गोबिंद निवास .नजदीक बस स्टैंड किंग्स होटल आरओबी .नजदीक पुलिस स्टेशन टैक्सी पार्किंग .सतनाम मोटर्स के नजदीक .बीएमसी चौक लीओ फोरच्यून के पास .बीएमसी चौक सर्किट हाउस नजदीक एसीबीआई बैंक .मून लाइट क्लब, जीटी रोड .आईसीआईसीआई बैंक .जीटी रोड शक्ति टॉवर .विशाल मेगा मार्ट के पास .बस स्टैंड नरेन्द्र सिनेमा .होटल प्रेजिडेंट


