कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों के लिए बड़ा अवसर आया है। आत्मा योजना के तहत वर्ष 2025-26 में राज्य, जिला और पंचायत स्तर पर श्रेष्ठ किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संयुक्त निदेशक कृषि कौशल कुमार सोमानी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पांच किसानों का चयन किया जाएगा। इसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती और नवाचार खेती शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी से एक किसान को चुना जाएगा। ऐसे होगा चयन इस तरह होगी पुरस्कार राशि आवेदन के लिए ये जरूरी आवेदन 31 दिसंबर तक जमा किए जा सकते हैं। प्रस्ताव नजदीकी कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी या उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा), कृषि भवन, खोजा गेट, बूंदी कार्यालय में जमा कराने होंगे।


