श्री कृष्ण की अद्भुत लीला प्रेरणादायक है

बालोद| शहर के संजय नगर में चल रहे भागवत में देवी गीतांजलि शर्मा ने भगवान कृष्ण की माखन चोरी, बाल लीला, गोवर्धन पूजा, होली महोत्सव का वर्णन किया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण भी किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान की अद्भुत लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। यशोदा का अहंकार था तो कृष्ण नहीं बंधे, लेकिन प्रेम से श्रीकृष्ण भक्तों के बंधन में बंध जाते हैं। जब जीव मन, वचन, काया से स्मरण करता है तो प्रभु कृपा कर देते हैं। प्रभु अपने भक्तों से दूर नहीं रह सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के घर गायों और माखन की कमी नहीं थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *