कोटा अभिभाषक परिषद चुनाव के लिए नामांकन शुरू:अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 2-2 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी, पहले दिन 10 वकीलों ने नॉमिनेशन भरे

अभिभाषक परिषद चुनाव के लिए आज से नामांकन का दौर शुरू हुआ। पहले दिन अलग अलग पदों के लिए कुल 10 नामांकन आए। जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद व पुस्तकालय सचिव के लिए दो-दो, महासचिव, अर्थ सचिव पद के लिए एक-एक नॉमिनेशन व कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो वकीलों ने नामांकन भरा है। नामांकन 5 दिसंबर तक लिए जाएंगे। 8 दिसंबर को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 12 दिसंबर को परिषद के चुनाव होंगे। 13 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव समिति सदस्य एडवोकेट सलीम मोहम्मद खान ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए ब्रजराज सिंह चौहान व भारत सिंह अड़सेला ने नॉमिनेशन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए चेतन कुमार पाराशर व संजय जायसवाल,महासचिव पद के लिए अमित कुमार शर्मा ने नामांकन भरा है। पुस्तकालय सचिव पद के लिए धनराज सिंह हाडा व महाबाहु सिंह राणा, अर्थ सचिव पद पर राजेंद्र राठौर जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए हेमंत मालव व पिंकी शर्मा ने नॉमिनेशन भरा है। नामांकन के पहले दिन सांस्कृतिक सचिव व संयुक्त सचिव के लिए एक भी नॉमिनेशन नहीं भरा गया। सलीम मोहम्मद खान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 15 साल की परिषद की सदस्यता अवधि पूरी करना अनिवार्य है। उपाध्यक्ष व महासचिव पद क़े लिए 12 साल की, संयुक्त सचिव, पुस्तकालय सचिव, अर्थ सचिव व सांस्कृतिक सचिव (महिला) पद के लिए 7 साल की अवधि, वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 2 साल की परिषद सदस्यता की अवधि पूरी करना आवश्यक है। बार काउंसलिंग आफ राजस्थान की ओर से जारी निर्वाचकों की सूची के अनुसार कोटा अभिभाषक परिषद के चुनाव के लिए 1694 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *