ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान से नहीं थमा आक्रोश:नर्मदापुरम में अधिवक्ताओं ने IAS संतोष वर्मा पर FIR की मांग तेज की

आईएएस अफसर और अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी, कर्मचारी (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए विवादित बयान से प्रदेशभर में पांच दिनों से विरोध जारी है। अलग-अलग स्तरों पर ज्ञापन सौंपकर आईएएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। नर्मदापुरम में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसपी साई कृष्णा एस थोटा को पत्र सौंपकर आईएएस वर्मा पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस वर्मा का कथन ब्राह्मण समाज के लिए अशोभनीय एवं अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि उन्हें मर्यादा में रहकर बात कहना चाहिए। इस दौरान पूर्व शासकीय अधिवक्ता एवं पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अधिवक्ता केके थापक, रोहित पालीवाल, रामकुमार दुबे, केशव दुबे, आदित्य तिवारी, पूर्व सह सचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, राजू मिश्रा, अभिषेक तिवारी, तरुण पांडे, अनिल गौर, महेंद्र चौरे, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, जयम थापक, शिवा दुबे, नमामि चौहान, शिवम दुबे, त्रिलोक गोयल, मयंक पांडे, गार्गेस पालीवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *