नारायणपुर में 217 लाख के पुल का शिलान्यास:स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया कंबल वितरण, जनसभा को किया संबोधित

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सबनपुर से मंझलाडीह और आहारडीह के बीच जोरिया पर 217 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर कंबल वितरण भी किया। मौके पर पंचायत के मुखिया मुनीलाल मरांडी, जिला परिषद सदस्य और अन्य गणमान्य लोगों ने मंत्री का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने पिछली भाजपा सरकार पर क्षेत्र के विकास के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने झारखंड की महिलाओं को ‘मइया सम्मान योजना’ के तहत 2500 रुपए उपलब्ध कराए हैं। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष में जामताड़ा जिले को 74 सड़कें और 45 पुलों की सौगात दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की प्रगति में भाजपा बाधा बनी हुई है और जनता को इसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे देश के पहले स्वास्थ्य मंत्री हैं, जो ओपीडी सेवा में मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जानकारी दी कि 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू होगी। इसमें 2370 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा और 100 रुपए बोनस के रूप में दिए जाएंगे। कार्यक्रम में बीरबल अंसारी, उमा चरण साव, श्याम सुंदर मंडल, बीरू महतो, अर्जुन मंडल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *