रक्त की जांच और आसान हुई:पीबीएम अस्पताल में दो नए बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर शुरू, चिकित्सा मंत्री ने किए समर्पित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग व सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में मरीजों के लिए जयपुर की न्यू भारत विकास संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाई गए लगभग 1.30 करोड़ रुपए की ब्लड जांच मशीनों का उद्धघाटन किया। इस दौरान खींवसर ने संस्थान का आभार जताया और कहा कि यह सहयोग समाज के लिए बेहद उपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि संभाग के सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। राज्य सरकार द्वारा यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण है। इस मशीन से रोगियों के ब्लड जांच में सुविधा रहेगी। पिछले कई दिनों से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रोगियों की जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ जांच नहीं होने के कारण प्राइवेट लेब में जाकर जांच करवानी पड़ रही है। अब रक्त से जुड़ी जांच अस्पताल परिसर में आसानी से हो सकेगी। इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी के सैनी एसएसबी अधीक्षक डॉ सोनाली धवन, भाजपा नेता जतिन सहल आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *