पाली में किसान सम्मेलन आयोजित:कृर्षि में नवाचार करने वाले किसानों को किया सम्मानित, मंत्री खर्रा बोले-सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध

राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने को लेकर पाली के बांगड़ कॉलेज परिसर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने इसके लिए कई कदम उठाए है। आज के कार्यक्रम में उद्यान ,कृषि , सहकारिता आदि विभागों की भागीदारी रही। इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप निदेशक मनोज अग्रवाल ने बताया कि ड्रिप व मिनी फव्वारा संयत्र के पाली के 239 किसानों को कुल 30 लाख से ज्यादा व 206 प्रशासनिक स्वीकृति दी। लाभांश डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर उद्यान विभाग से नवाचार के रूप में पाली जिले के बूसी गांव के किसान विजय को अंगूर की खेती के लिए , देवली पाबूजी के किसान नारायण चौधरी को सीताफल खेती के लिए ,सुमेरपुर के किसान मानवेन्द्रसिंह को 100 बीघा मे सब्जियों की खेती के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग से भी लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभाशं दिया गया संयुक्त निदेशक कृषि प्रदीप कुमार छाजेड ने बताया कि फार्म पौण्ड ,तारबन्दी ,कुषि संयत्र ,छात्राओं को प्रोत्साहन राशि ,सिंचाई पाईपलाईन राशि की टापअप राशि, वर्मी कम्पोस्ट स्थाई संरचना के, गोरधन जैविक उर्वरक योजना के कुल 582 किसानों को 173 लाख 36 की राशि हस्तान्तरण की गई।

640 को ब्याज मुक्त ऋण दिया
इसी प्रकार सहकारिता विभाग में ग्राम सेवा सहकारी समिति गोदाम निर्माण के लिए चेक वितरण,अन्न भंडारण योजनाअन्तर्गत बजट घोषणा 24-25 के तहत 500 एमटी गोदाम की प्रथम किश्त का चैक वितरण किया गया इस अवसर पर प्रबधक निदेशक सैट्रल कॉपरेटिव बैक पूनाराम चोयल ने बताया कि घाणेराव ग्राम सेवा सहकारी समिति घाणेराव को आठ लाख व लापोद ग्राम सेवा सहकारी समिति को 8 लाख का हस्तान्तरण किया गया। साथ ही नवीन गोदाम बजट घोषणा 100 एमटी की प्रथम किश्त तख्तगढ ग्राम सेवा सहकारी समिति को 4 लाख रुपए की राशि दी गई। इसी प्रकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना में कुल लक्ष्य 529 के लक्ष्य से अधिक 640 को लोन वितरण किया गया जो ब्याज मुक्त ऋण है इस दौरान सोजत विधायक शोभा चौहान जिला कलेक्टर एलएन मंत्री,एसपी चुनाराम जाट, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर विकास न्यास सचिव पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज किसान सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *