दबंगों पर परेशान करने, झूठे केस में फंसाने का आरोप:झाबुआ में कैंसर पीड़ित किसान की शिकायत, कहा-पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश

झाबुआ के बोलासा गांव में एक कैंसर पीड़ित किसान दिनेश पाटीदार अपनी पैतृक कृषि भूमि पर जाने से वंचित हैं। उन्होंने गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि ये लोग अपने नौकरों और विरोधियों के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रच रहे हैं, जिससे उनका पूरा परिवार लाचार महसूस कर रहा है। किसान बोले-कृषि भूमि पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं दिनेश पाटीदार ने हाल ही में कलेक्टर की जनसुनवाई में एक आवेदन दिया था। इस आवेदन पर पूछताछ करने जब वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। दिनेश ने बताया कि वे बीमार हैं और घर पर उनके बूढ़े माता-पिता भी परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित किसान के अनुसार, बोलासा में स्थित सर्वे नंबर 1013, 1019 एवं 1012 की कृषि भूमि पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। दिनेश का आरोप है कि ये लोग उन्हें इस हद तक परेशान कर रहे हैं ताकि तंग आकर वे अपनी यह भूमि बेच दें। आदिवासी महिला के केस में झूठी रिपोर्ट में फंसाने का लगाया आरोप दिनेश पाटीदार ने शिकायत में बताया कि विपक्षीगण काफी समय से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर चुके हैं और उनके रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विपक्षीगण बिना किसी बात के आए दिन झगड़ा करते हैं और मारपीट भी करते हैं। सबसे गंभीर आरोप यह है कि विपक्षीगण उन्हें धमकाते हैं कि वे किसी भी आदिवासी महिला के केस में झूठी रिपोर्ट कर उन्हें फंसा देंगे। दिनेश का कहना है कि उनके प्रभाव के चलते दबंगों ने पुलिस में उनके खिलाफ पहले भी प्रकरण दर्ज करवा दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *