दौसा जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को सर्वसमाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर देवेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाएं वेंटिलेटर पर होने और भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाए। ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे राकेश सैनी बनियाना, राकेश खन्ना, विकाश मीणा, रिंकू नांगल, विनय चांदा, ओपी मीना, दिनेश बीनावाला, प्रवीण फौजी और प्रमोद गोमलाडू ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सभी प्रकार की जांचें फ्री हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा मशीनों का उद्घाटन कराकर वाहवाही लूटी गई, लेकिन अधिकांश मशीनें चालू ही नहीं हैं। इससे मरीजों को प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ रही हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई नहीं होने, वार्ड ब्वॉय और ट्रॉली मैन के काम नहीं करने, फायर सिस्टम चालू नहीं होने, एम्बुलेंस के खराब हैं और टेंडरों में गडबडी की जा रही हैं। युवाओं का आरोप है कि अस्पताल में वर्किंग स्टॉफ की मैन पॉवर की संख्या तो ज्यादा बता रखी है, लेकिन धरातल पर बहुत कम कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल प्रशासन पर सरकार के मंत्रियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ये अव्यवस्थाएं गिनाई, बोले- कार्रवाई हो


