देश में लोगों की ओर से ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) अडाॅप्शन 4 से 5 प्रतिशत है। वहीं जयपुर में लोगों का ईवी खरीदने का आंकड़ा 6 प्रतिशत से ज्यादा है। जयपुर के लोगों को ईवी के बेनिफिट पता हैं। नई टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करना आसान नहीं होता है, लेकिन जयपुर के लोगों ने इसे अच्छे से उपयोग किया। यह कहना है जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा का। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मंगलवार को जयपुर में अपना नया ‘एमजी सलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर’ लॉन्च किया। राजस्थान में यह पहला सेंटर है। सेंटर को आर्ट गैलरी से प्रेरित मिनिमलिस्टिक और प्रीमियम सफेद स्पेस में डिजाइन किया गया है। इस मौके पर अनुराग ने कहा- ईवी अडाॅप्शन की शुरुआत राजस्थान से हुई थी। यहां की सरकार ने पूरा सपोर्ट दिया था। देश में अब तक 14 सेंटर
टोंक रोड स्थित इस सेंटर के शुभारंभ के साथ कंपनी ने राजस्थान के लग्जरी कार ग्राहकों को नया प्रीमियम और टेक्नोलॉजी आधारित अनुभव देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यहां कस्टमर को बेहतर सेंसोरियल एक्सपीरियंस, पर्सनलाइज्ड सर्विसेज, प्रोडक्ट लाइनअप, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी का मिश्रण मिलेगा। यह सेंटर भारत में ब्रांड द्वारा शुरू किए गए 15वें एमजी सलेक्ट सेंटर के रूप में है। अब तक देश के 14 बड़े शहरों में ऐसे सेंटर स्थापित किए गए हैं। यहां कंपनी के पहले दो लग्जरी मॉडल एमजी साईबर्स्टर और एमजी M9 (प्रेसिडेंशियल लिमोजीन) उपलब्ध करवाए गए हैं। आर्ट गैलरी जैसी डिजाइन
एमजी सलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर को आर्ट गैलरी से प्रेरित मिनिमलिस्टिक और अत्यंत प्रीमियम सफेद स्पेस में डिजाइन किया गया है। जहां कार को केंद्र में रखते हुए ‘लेस इज मोर’ की फिलॉसफी अपनाई गई है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने बताया- भारत तेजी से ईवी कार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राजस्थान इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राजस्थान में इस समय सबसे ज्यादा ईवी कारें यूज की जा रही हैं। जयपुर उभरता हुआ लग्जरी ऑटो हब
अनुराग मेहरोत्रा ने बताया- एमजी साईबर्स्टर और एमजी M9 को मिली प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- लग्जरी ईवी सेगमेंट में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया देश का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन रहा है। जयपुर तेजी से प्रमुख लग्जरी ऑटो हब के रूप में उभर रहा है। एमजी सलेक्ट जयपुर के डीलर प्रिंसिपल साई गिरधर ने कहा- हम जयपुर के कस्टमर को ऐसा एक्सीपीरियंस देना चाहते हैं, जहां हर खरीदार को अलग और प्रतिष्ठित अनुभव महसूस हो।


