गुनौर विधायक पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे:प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने गए थे, लाठी चार्ज में फंसे थे

गुनौर भाजपा विधायक राजेश वर्मा शुक्रवार को जेके सीमेंट प्लांट प्रबंधन और पुलिस के विरोध में धरने पर बैठ गए। गुरुवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। आज परिजन शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कुछ असामाजिक लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस बल का प्रयोग किया। इससे विधायक फंस गए। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। ये है पूरा मामला गुरुवार देर रात शैलेन्द्र पिता अशोक कुमार सेन अपने घर जा रहा था। तभी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के परिजन कटनी जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर परिजन और ग्रामीण शव लेकर पगरा गांव पहुंचे। जहां घटना को करने वाले ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विधायक राजेश वर्मा ग्रामीणों को समझाने पहुंचे। लेकिन तनाव बढ़ता गया अंततः पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है। इससे विधायक फंस गए। फिर रात 8 बजे तक विधायक ने धरना दिया। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। दमोह मार्ग के पगरा पुरैना गांव के समीप आए दिन हादसे हो रहे हैं। जेके सीमेंट से निकलने वाले हैवी ट्रकों से ये हादसे हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *