लुधियाना में 2 पक्षों में झड़प, 5 घायल:गाड़ियों में 8-10 युवक आए , ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी फेंकी, युवती की आत्महत्या से विवाद बढ़ा

लुधियाना का गांव बुलारा से एक वीडियो सामने आया है। जहां दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई। एक पड़ोसी ने दूसरे के घर पर ईंट-पत्थर फेंके। धारदार हथियारों और डंडों से भी हमला किया गया। दूसरे पक्ष ने भी जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इस मारपीट में कुल 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मराडो चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। गांव बुलारा निवासी महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में खड़े दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो वे उनसे भिड़ गए। घर के बाहर ईंट-पत्थर भी फेंके गए इसके तुरंत बाद पड़ोसियों ने बड़ी संख्या में गाड़ियों में सवार कुछ युवकों को बुला लिया। उन्होंने घर पर हमला कर दिया। घर के बाहर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई महिंद्र के अनुसार पूरी घटना उसके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। महेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले गांव की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे उस मामले में फंसा दिया था। उसी रंजिश के चलते उसके पड़ोसी आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। फिलहाल मरड़ो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले को लेकर जब मरड़ो पुलिस चौकी के इंचार्ज तरसेम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। ड्यूटी ऑफिसर मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *