सूर्यमणि शुक्ला मध्यप्रदेश राज्य प्रबंधन समिति के सदस्य नियुक्त:मऊगंज में कहा-सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हर वर्ग तक पहुंचेगा फायदा

मऊगंज निवासी सूर्यमणि शुक्ला को मध्यप्रदेश राज्य प्रबंधन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। 28 नवंबर 2025 को राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया गया। इस नियुक्ति के लिए कलेक्टर की अनुशंसा की गई थी। मऊगंज पहुंचने पर कलेक्टर से की मुलाकात नियुक्ति के बाद सूर्यमणि शुक्ला मंगलवार शाम 4 बजे भोपाल से मऊगंज पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर संजय कुमार जैन से मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्य प्रबंधन समिति में शामिल होने के बाद सूर्यमणि शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान मऊगंज जिले की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। मेरा लक्ष्य मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम फायदा मऊगंज जिले के हर वर्ग तक पहुंचाना होगा। रेडक्रॉस सोसाइटी की उपलब्धियों का किया उल्लेख शुक्ला ने रेडक्रॉस सोसाइटी की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले सदस्यता अभियान में मऊगंज ने बड़े जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस इकाई को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रेडक्रॉस एक मानवीय और सामाजिक सेवा का संगठन है। नए जिले मऊगंज में स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई क्षेत्रों में कार्य की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से सहयोग का आह्वान किया ताकि मऊगंज और मध्यप्रदेश दोनों नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *