लोहावट विधानसभा क्षेत्र मैपिंग कार्य में अव्वल:99.22 प्रतिशत के साथ राज्य में पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य पर पर्यवेक्षक सम्मानित

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लोहावट विधानसभा क्षेत्र ने राज्य में मैपिंग के कार्य में प्रथम स्थान मिला है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,70,084 डिजिटलाइज गणना प्रपत्रों में से 2,67,985 प्रपत्रों की मैपिंग पूरी कर ली गई है। यह उपलब्धि 99.22 प्रतिशत के साथ राज्य में सर्वाधिक है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए फलोदी जिले की लोहावट विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल पर्यवेक्षक ओम प्रकाश सोलंकी और अशोक विश्नोई को जिला निर्वाचन अधिकारी श्वेता चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बूथ लेवल पर्यवेक्षकों से संवाद किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। इस अवसर पर ईआरओ रवि प्रकाश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *