सीएम के दिल्ली टूर पर नेताप्रतिपक्ष-सामाजिक न्याय मंत्री का वार-पलटवार:जूली बोले- CM का एक पैर दिल्ली में, मंत्री गहलोत ने कहा- सत्ता-कुर्सी खेल में जनता को भूल गए

सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के बीच एक्स पर वार-पलटवार का दौर चला। नेता प्रतिपक्ष ने सीएम के बार-बार दिल्ली दौरों पर पहले सवाल उठाया। इस पर मंत्री गहलोत ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय अशोक गहलोत के सीएम रहते हर सप्ताह दिल्ली जाने पर तंज कसा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा- मुख्यमंत्री का एक पैर हमेशा दिल्ली में ही रहता है। सारे फैसले चाहे राजनीतिक हों या प्रशासनिक, दिल्ली से ही होते हैं, मुख्यमंत्री को सिर्फ उनकी पालना करनी होती है। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा- पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय आपके मुख्यमंत्री हर सप्ताह दिल्ली क्यों जाते थे? सत्ता और कुर्सी का खेल ऐसा चला कि प्रदेश की जनता को तो भूल ही गए। जूली की पोस्ट- सारे फैसले चाहे राजनीतिक हों या प्रशासनिक, दिल्ली से ही होते हैं
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा- पूर्व की सरकारों के समय जब मुख्यमंत्री दिल्ली जाया करते थे तो केंद्र से राज्य के लिए योजनाएं, इंडस्ट्रीज, प्रोजेक्ट्स आदि की सौगातें लाते थे। वर्तमान मुख्यमंत्री का एक पैर हमेशा दिल्ली में ही रहता है। लगता है कि भाजपा ने राजस्थान को केंद्र शासित प्रदेश बना लिया है। सारे फैसले चाहे राजनीतिक हों या प्रशासनिक, दिल्ली से ही होते हैं, मुख्यमंत्री को सिर्फ उनकी पालना करनी होती है। अविनाश गहलोत का पलटवार- हमारे मुख्यमंत्री विकास को गति देने दिल्ली जाते हैं
जूली के इस ट्वीट पर मंत्री अविनाश गहलोत ने पलटवार करते हुए लिखा- जूली साहब, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जब आप उसी मंत्रिमंडल में थे, तब आपके मुख्यमंत्री हर सप्ताह दिल्ली क्यों जाते थे? ये राजस्थान से छुपा हुआ नहीं है। सत्ता और कुर्सी का खेल ऐसा चला कि प्रदेश की जनता को तो भूल ही गए। आज हमारे मुख्यमंत्री दिल्ली राजस्थान प्रदेश के विकास को गति देने के लिए जाते हैं। गहलोत ने लिखा- प्रवासी दिवस, सरकार के दो साल पूरे होने पर विभिन्न विकास कामों के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रण का कार्यक्रम भी रहता है। वर्तमान राज्य सरकार के लोक कल्याण के कामों को आप और आपकी कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है। इसलिए आप बिना ठोस आधार के आलोचना की बजाय विपक्ष का धर्म निभाओ। जूली का पलटवार- मुख्यमंत्री के 24 दिल्ली दौरे हो चुके, 24 सौगातें आप गिना दीजिए
जूली ने पलटवार करते हुए लिखा- पिछले 24 महीने में कम से कम 24 विजिट तो मुख्यमंत्री के दिल्ली में हो चुकी हैं। इन 24 महीनों में दिल्ली से राजस्थान को मिली 24 सौगातें ही गिना दीजिए। कल ही राज्यसभा में दिए जवाब में केंद्र सरकार ने बताया है कि ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने का कोई इरादा या प्रस्ताव भारत सरकार का नहीं है। यह खबर भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने कहा- ERCP राष्ट्रीय परियोजना में शामिल नहीं:पीकेसी-ईआरसीपी की डीपीआर तैयार; राजस्थान के 17 जिलों को मिलेगा पानी केंद्र सरकार ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी), पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना मानने से इनकार कर दिया है। राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के सवाल के जवाब में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा- ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में शामिल करने का कोई प्रस्ताव अभी मंत्रालय में विचाराधीन नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *