डॉ बामनिया फिर बने सीएमएचओ:हाईकोर्ट ने सस्पेंशन पर लगाई रोक, फिर से उदयपुर में एक कुर्सी पर दो सीएमएचओ हुए

डॉ शंकरलाल बामनिया फिर से उदयपुर सीएमएचओ बन गए हैं। ऐसे में उदयपुर में वापस एक कुर्सी पर दो सीएमएचओ हो गए हैं। दरअसल, मंगलवार को हाईकोर्ट ने उनके सस्पेंशन पर रोक लगा दी। ऐसे में उन्होंने आज कार्यभार ज्वाइन कर लिया। ज्वाइनिंग के दौरान उनका माला पहनाकर स्वागत किया। जबकि इसी कुर्सी पर वर्तमान में डॉ अशोक आदित्य बतौर सीएमएचओ कार्यरत हैं। ऐसे में वापस दोनों के बीच कुर्सी की खींचतान शुरू हो गई। खास बात ये है कि अब दोनों के बीच पावर को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। इससे पहले भी करीब 8 माह पहले एक कुर्सी पर डॉ अशोक आदित्य और डॉ शंकरलाल बामनिया दोनों सीएमएचओ रहे थे। बता दें, 17 अक्टूबर 2025 को डॉ बामनिया को इनके खिलाफ विभागीय जांच लंबित होने के कारण निलंबित किया गया था। इससे पहले करीब 8 माह पहले भी डॉ बामनिया का यहां से ट्रांसफर कर दिया गया था। तब भी वे हाईकोर्ट की शरण में गए थे। जिसके आदेश के बाद उन्होंने सीएमएचओ पद की कमान संभाली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *