लोहरदगा | जिला आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक तारामणि का आकस्मिक निधन हो गया। जिसे लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय, लोहरदगा प्रांगण शोक स्वरूप 2 मिनट का मौन उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण के नेतृत्व में रखा गया। मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।


