भास्कर न्यूज | लोहरदगा सेवा भारती के बैनर तले 5 जनवरी को स्थानीय अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सेवा भारती के अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने बताया कि शिविर में पहुंचने वाले लोगों को सर्वप्रथम योग शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद निशुल्क जांच शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, थाइराइड सहित अन्य कई बीमारियों से जुड़ी जांच संबंधित चिकित्साकर्मियों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा यहां पहुंचने वाले विशेषज्ञ द्वारा लोगों को संबंधित बीमारियों में लिए जाने वाले दवा व परहेज से जुड़ी सलाह भी दी जाएगी। बताया गया कि उक्त शिविर बीते 2 वर्षों से निरंतर जारी है, जो आगे भी जारी रहेगी।


