मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : भगत

भास्कर न्यूज। लोहरदगा लोहरदगा ट्रक अनलोडिंग मजदूर संघ के सैकड़ों मजदूर शनिवार को सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात किए। मजदूरों ने सांसद को बताया कि हम लोग अनलोडिंग स्टेशन में विगत 17 वर्षों से काम कर रहे हैं। जिससे हम लोगों का भरण पोषण होता है। हिंडाल्को कंपनी गत दो माह से अनलोडिंग स्टेशन में ट्रकों का परिचालन बंद कर दिया है। जिसके कारण हम सबों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों ने सांसद से सभी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वह मजदूरों के साथ हैं। मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों को न्याय मिलेगा। मौके पर मनोज सोन तिर्की, अनिल उरांव, विनोद उरांव, प्रेमचंद महतो, प्रदीप उरांव, नीलमणि तिग्गा, सुधा उरांव, ललिता उरांव, रवि महली, बुधमन टोप्पो, विमला उरांव, फुलमनी उरांव, सुगी उरांव, धर्मदेव उरांव, ननका अंसारी, निवेश उरांव, रोपा उरांव, मनोज भगत, आलोक कुमार साहू, नेसार अहमद, साजिद अहमद चंगू, जगदीप भगत, सोनू कुरैशी सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *