जिला भाजपा ने बैठक कर की सदस्यता अभियान की समीक्षा

भास्कर न्यूज| चाईबासा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को संगठन पर्व सदस्यता अभियान की योजना बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में अब तक जिले में हुई सदस्यता की समीक्षा की गई एवं आगे सदस्यता कैसे बेहतर हो और सभी बुथों पर सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चले इसके लिए रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम ऐसे दल के सदस्य हैं और सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका निभा रहे हैं यह भी हम कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *