नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता में वेस्ट सिंहभूम से चार खिलाड़ी झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

भास्कर न्यूज| चाईबासा कुरनुल, आंध्र प्रदेश में 8 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता में वेस्ट सिंहभूम से बालक वर्ग में प्रियांश बंसल, स्नेहा पाड़िया एवं बालिका वर्ग से रिमझिम अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल के ही पूर्व खिलाड़ी, पुण्यक सराफ सुपुत्र कुणाल सराफ, शालिनी सराफ, ओडिशा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर 11 की नेशनल टीम में वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल से आशी प्रिया सुपुत्री सामंत कुमार, चांदनी वर्मा का चयन हुआ है। इसका आयोजन 18 से 21 जनवरी को गुवाहाटी, असम में होगा। वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष शालिनी सराफ ने कहा कि यह काफी हर्ष का विषय है कि 2 साल पुराने इस केंद्र से चाईबासा के खिलाड़ी शहर एवं झारखंड प्रदेश का नाम पूरे देश में फैला रहे हैं। एसोसिएशन के संरक्षक मुकुंद रूंगटा ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीत हासिल कर हम सभी का मान बढ़ाएं। केंद्र के प्रशिक्षक मुकेश कुमार मुखी के अथक प्रयास से ही चाईबासा शहर से इस खेल से नई प्रतिभाएं राज्य एवं देश में अपनी चमक बिखेर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *