बाइक सवार को पहले टेंपो ने मारा धक्का; बोलेरो ने रौंदा, मौत

भास्कर न्यूज| सरायकेला सरायकेला-टाटा स्टेट हाइवे पर भोलाडीह के पास सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक दया महतो की मौत हो गई। ईचागढ़ निवासी दया महतो बाइक (संख्या JH01FD 2356) पर सवार था। हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना शाम शनिवार 3:30 बजे के आसपास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत युवक दया महतो की बाइक एक टेंपो से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके तुरंत बाद, एक बोलेरो ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में दया को सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात बोलेरो की तलाश कर रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *