भास्कर न्यूज| चाईबासा नगर परिषद, चाईबासा स्थित सभागार में राज्य सरकार के आदेश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश से गठित टीम के द्वारा निकाय चुनाव को लेकर ट्रिपल टेस्ट हेतु एक महत्वपूर्ण प्रगति प्रतिवेदन बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचलधिकारी, सदर उपेंद्र कुमार ने की। बैठक में नप, चाईबासा की प्रशासक संतोषिनी मुर्मू, सिटी मैनेजर संतोष बेदिया, मास्टर ट्रैनर, आगनबाड़ी केंद्र की 35 बीएलओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर द्वारा बीएलओ व सुपरवाइजर को अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की जाति पूछेंगे। अगर संबंधित व्यक्ति पिछड़ी जाति का होगा तो उनके फॉर्म भरेंगे। इसके लिए हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में विखंडित मतदाता सूची को आधार बनाया गया है। शनिवार को सभी प्रगणकों व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन प्रपत्र में बी सी वन और बी सी टू जाति वाले लोगों की सम्पूर्ण सूचना अंकित करना है। मालूम हो कि 2020 से 13 नगर निकायों में चुनाव लंबित है। चुनाव नहीं होने के कारण केंद्र ने नगर निकायों को दिए जाने वाले वित्तीय अनुदान पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण देने के लिए राज्यों को चुनाव से पहले जातिगत गणना कराना होगा। सरकार के निर्देशानुसार ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया के अंतर्गत वार्ड का विखंडीकरण करना है। इसमें पिछडी जाति बी सी -1और बी सी -2की सूची बनाना है। सर्वे करके रिपोर्ट जिला व राज्य को भेजा जाएगा। उपेंद्र कुमार, सीओ, सदर।


