चाईबासा| बढ़ती ठंड को लेकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार व परिवहन विभाग मंत्री दीपक बिरूवा द्वारा शनिवार को टोंटो प्रखंड की केंजरा पंचायत एवं पुरनापानी पंचायत में ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं मंत्री बिरूवा के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से केंजरा पंचायत के कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अंगद तुबिद, मुखिया दोफेदर हेस्सा, महुआ हेस्सा, सिंगराय हेस्सा तथा पुरनापानी पंचायत के कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राज तुबिद, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सुंडी, चम्बरा सुंडी, गौतमी मुंडा के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


